spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा

– निखिल गुप्ता खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी

न्यूयॉर्क :- अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। 55 साल के निखिल ने इस साल की शुरुआत में हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप कबूल कर लिए थे।

शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के दौरान निखिल ने कोर्ट में पन्नू से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किए का अफसोस है और वे इसे बदल नहीं सकते। न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

निखिल ने कहा- पन्नू और सिख समुदाय से माफी मांगता हूं

निखिल ने कोर्ट में करीब 6 मिनट तक अंग्रेजी में अपनी बात रखी। उन्होंने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग का जिक्र करते हुए कहा कि वे इन नेताओं के बताए रास्ते पर चलना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने पन्नू की तरफ देखकर कहा, “मैंने जो किया, उसे बदल नहीं सकता। मैं पन्नू, सिख समुदाय और इससे जुड़े लोगों से माफी मांगता हूं। मुझे अफसोस है।” बात करते हुए निखिल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके इस मामले की वजह से उनकी पत्नी, मां और बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि उन्होंने कुछ नहीं किया।

पन्नू बोला- 1200 दिन से सामान्य काम नहीं कर पाया

सुनवाई के दौरान पन्नू ने भी कोर्ट में अपनी बात रखी। उसने कहा कि हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद से वे 1200 दिनों से ज्यादा समय तक सामान्य तरीके से वकालत का काम नहीं कर पाए हैं। पन्नू ने करीब 20 मिनट तक अपनी बात रखी। इस दौरान जज ने उसे अपनी बात संक्षेप में रखने को कहा, ताकि सुनवाई आगे बढ़ाई जा सके।

सुनवाई से पहले पन्नू के कई समर्थक न्यूयॉर्क की अदालत के बाहर जमा हुए थे। उनके पास निखिल गुप्ता और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के पुतले थे। सुनवाई के दौरान पन्नू भी कोर्ट में मौजूद थे। उनके साथ सिख समुदाय के कई लोग भी आए थे।

Popular Articles