नागपूर :- भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद, नागपुर की ओर से सीताबर्डी मेन रोड कार्यालय पर निमंत्रित मेहमान राष्ट्रपती आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त व सेवानिवृत्त शिक्षिका महानगर पालिका नागपूर, माया सुरेश गेडाम इनके हस्ते बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मिठाई बाटकर मनाया गया।
इस अवसर पर संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया ।
गणराज्य दिवस के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नागरिकों, बूढ़े, बच्चों बीच मिठाई का वितरण कर खुशियां साझा की गई ।
परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी ने अपने संबोधन में कहा कि, “संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ -साथ प्रदेश नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाए और एक स्वच्छ, पारदर्शी और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान दे ”
इस शुभ अवसर पर भाजपा नागपुर व्यापारी सेल के अध्यक्ष कैलाश छाबड़िया, विदर्भ अध्यक्ष सुरेश गेडाम, रोशनी व्यवहारे, परिषद के गोदिया जिलाध्यक्ष राजीव अम्बादे, युवा शहर अध्यक्ष अनिकेत रंगारी, सांस्कृतिक सेल शहर अध्यक्ष राधेश्याम राजपुत, गजानन चकोले, नरेंद्र मारघडे, शाहिद शेख, महेंद्र जीवने अल्ताफ शेख और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे ।








