spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आमसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा

– अधूरे कामों को लेकर सरपंचों में आक्रोश

– निधि के अभाव में काम रुके जल्द होंगे शुरू – विधायक विजय रहांगडाले

यासीन शेख, गोरेगांव :- जिले में जल जीवन मिशन योजना केवल कागजों में रह गई है गोरेगांव समेत सभी तहसीलों में काम अधूरे पड़े हैं गोरेगांव पंचायत समिति के आमसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा गरमाया है सरपंचों द्वारा यह मुद्दा विषय रुप से उठाया गया है उल्लेखनीय यह है कि गोरेगांव पानी पुरवठा विभाग द्वारा तहसील के 66 कामों में 12 गांवों में योजना के कार्य पूर्ण बताने के बाद सरपंचों ने आक्रोश देखा गया है यहां स्थिति विपरीत है इन 12 गांवों में से किसी भी गांव में योजना शुरू नहीं है योजना का लाभ केवल कागदो पर है।

गोरेगांव पंचायत समिति द्वारा दिनांक 20 फरवरी को BV लान में आमसभा आयोजित की गई थी जिसमें पंचायत समिति सभापति चित्रलेखा चौधरी उप सभापति रामेश्वर महारवाडे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज रहांगडाले बांधकाम सभापति डॉक्टर लक्ष्मण भगत जिप सदस्य जितेंद्र कटरे शैलेश नंदेश्वर पूर्व सभापति मनोज बोपचे पूर्व उपसभापति राजकुमार यादव पस सदस्य किशोर पारधी ओम प्रकाश कटरे तथा सभी ग्राम सरपंच सचिव इस सभा में उपस्थित थे इस बिच ‌विधायक विजय रहांगडाले ने सभी विभागों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली परन्तु जल जीवन मिशन योजना में सरपंचों द्वारा विधायक विजय रहांगडाले का घेराव किया गया प्रशासन द्वारा योजना में पिछले 2 वर्षों से निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है ठेकेदारों के करोड़ों रुपए कार्यों में फंसे हुए हैं यहां अधिकतर ठेकेदारों ने कामो को राम-राम कर दिया है जिसके चलते पूरे जिले में जल जीवन मिशन योजना सफेद हाथी साबित हो रही है।

जल संकट जैसी स्थिति से गुजर रहे गांव

गोरेगांव तहसील के गोंदेखारी शहारवानी चिचगाव सिल्लेगाव हिरापुर मलपुरी पिंडकेपार सोनी बोटें झांजिया दवडीपार पालेवाडा परखेडा जैसे अनेक गांव में हर साल गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है सरपंच संघटना अध्यक्ष नरेंद्र चौरागढ़े द्वारा अनेकों बार कार्यों को लेकर आवाज उठाई गई परन्तु जिला परिषद प्रशासन सरपंचों को केवल आश्वासन देने का काम किया है वहीं दूसरी ओर निधि को लेकर ठेकेदारों की पीठ थपथपाई जा रही है गांवों में जल जीवन मिशन योजना मंजूर होने के बाद भी नागरिकों को जल संकट जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है परन्तु अब गोरेगांव तहसील में अधूरे कामों को लेकर सरपंच संघटना ने कमर कस ली है काम पूर्ण करें अन्यथा आंदोलन का इशारा संकटना द्वारा दिया गया है।

जल्द ही निधि कराई जाएगी उपलब्ध .. विधायक रहांगडाले

इस विषय पर विधायक विजय रहांगडाले ने कहा कि हर घर जल हमारा लक्ष्य है जल जीवन मिशन कार्यों में जल्द ही निधि उपलब्ध कराई जाएगी टेस्टिंग करने के बाद ही योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरण की जाएगी साथ ही मनरेगा में अकुशल रुकी हुई राशि मार्च में मिलने का आश्वासन उन्होंने दीया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.