spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में नवंबर की कड़कड़ाती ठंड

– विदर्भ में शीतलहर के आसार : कई जिलों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे

– गोंदिया बना विदर्भ का सबसे ठंडा शहर: तापमान लुढ़ककर 2.5°C तक पहुंचा

नागपुर :- नागपुर में इस बार नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से ही ठंड का ऐसा प्रकोप शुरु हुआ जो थमने का नाम नहीं ले रहा. रविवार को नागपुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया चौबीस घंटे में रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तापमान औसत से 6 डिग्री नीचे जाने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. इतना ही नहीं 17 और 18 नवंबर को नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश जिलों में शीत लहर जैसी स्थिति बनने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. ऐसे में साफ है कि फिलहाल ठंड से निजात के आसार नहीं है. इसके

नागपुर में दिन का तापमान भी सामान्य से तीन द्वित्री नीचे 28.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, दिनभर ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा, जिसकी वजह से दिनभर ठंड का असर दिखा. हालांकि नागपुर में सुबह के हया का रूस पूर्व-दक्षिण पूर्व रहा, लेकिन वातावरण शुष्क बने रहने की वजह से ठंड का प्रकोप ज्यादा देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार पूरा विदर्भ कड़ाके की चपेट में हैं. विदर्भ के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से लेकर सात डिग्री तक नीचे जा गिरा है. आज से दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है. रविवार को विदर्भ में  गोंदिया सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जबकि मंडावा ने पिछले एक दशक के न्यूनतम तापमान के आंकड़ों पर गौर करे तो पाएंगे कि 10 नवंबर 2016 नवंबर के दिन नागपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि दशक का सबसे ठंडा दिन था.

पारा 10.8 डिग्री पर, शीतलहर के आसार

26 नवंबर 2017 के दिन रात का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. उसके बाद रविवार 16 नवंबर 2025 को रात का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, ऐसे में रविवार को दशक का सबसे ठंडा दिन नागपुर में दर्ज किया गया ज्ञात हो कि 30 नवंबर 1912 के दिन नागपुर में रात का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि अब तक का सबसे ठंडा दिन था. 10 डिडी न्यूनतम तापमान रहा. विदर्भ में यवतमाल के साथ नागपुर 10.8 डिग्री के माग तीसरा सबसे ठंडा शहर रहर इसके अलावा वाशिम में 11.2 12. गडचिरोली में 12.2, अमरावती में 12.5. अकोला में 12.6. बुलडाणा में 13.3. चंद्रपुर में 136 ब्रह्मपुरी में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.