spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोबाइल पर बात करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी पति को गिरफ्तार

नागपुर :- रात दो बजे मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आने के बाद मानकापुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी सुनील नारायण यदुवंशी (26) और मृतक उसकी पत्नी रानी यदुवंशी (19) है. यदुवंशी दंपति मानकापुर रिंग रोड स्थित दावत लॉन सेलिब्रेशन में काम करते थे. वह लॉन परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे. उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी. उनके क्वार्टर के बगल में सुनील की मां भी रहती थी. सुनील ने रानी को एक हफ्ते पहले मोबाइल पर किसी से चैटिंग करते हुए देखा था. इसके बाद से उसका रानी से विवाद चल रहा था. 14 नवंबर की रात 2 बजे सुनील काम से क्वार्टर में पहुंचा. उसे रानी मोबाइल पर किसी से बात करते हुए दिखाई दी. उसका रानी से विवाद हो गया. विवाद बढ़ जाने से सुनील ने रानी को चांटा जड़ दिया. इसके जवाब में रानी ने भी सुनील को चांटा मार दिया. इससे आगबबूला होकर सुनील ने रानी का गला घोंट दिया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद सुनील ने हत्या को सामान्य मृत्यु होने का नाटक किया. वह रोने लगा. अपनी मां को घटना की जानकारी दी. लॉन के दूसरे कर्मचारी वहां आए. रानी को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया.

मानकापुर पुलिस मौके पर पहुंची. उसने सुनील से मिली जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. पोस्टमार्टम में चिकित्सक ने रानी की गला घोंटने से मृत्यु होने की जानकारी दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सुनील से पूछताछ करने लगी. सुनील ने लॉन के किसी कर्मचारी तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा गला घोंटने की आशंका जताई. उसने घटना की रात उसके क्चार्टर पर पहुंचने के पहले ही रानी की मृत्यु होना बताया. उसके बताए अनुसार पुलिस ने अन्य लोगों से पूछताछ की. इससे सुनील की बातों में अंतर होने का पता चला. इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरत कर सुनील से पूछताछ की. उसने रानी की हत्या करना कबूल कर लिया. मानकापुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. उसे 19 नवंबर तक हिरासत में लिया गया है.

Popular Articles