spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जेसीबी और बाउंसरों की फौज : भिलगांव में ‘दबंगई’ देख भड़के लोग

– थाने का घेराव कर दर्ज कराई FIR

नागपुर :- यशोधरा नगर थानांतर्गत मोहम्मदिया नगर, ऑरेंज सिटी के पास स्थित भिलगांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे कथित रूप से चार जेसीबी मशीनों और दस-बारह बाउंसरों संग आए कुछ लोगों ने घरों को तोड़ने का प्रयास किया. इससे इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने यशोधरानगर थाने पहुंचकर घेराव किया. इसके बाद पुलिस ने हबीब जामदार मिर्जा, सलीम अहमद काजी, समीर बशीर खान, विशाल ओमप्रकाश भैसारे, सैयद शैबान अजीज, रिजवान अंसारी सहित दस से बारह अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है. प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी समीर शेख नासिर शेख की शिकायत में बताया कि वह 3 वर्ष से मां नूरजहां बेगम के साथ उक्त लेआउट में रह रहा है. उन्होंने मो. एजाज अंसारी से 2021 में प्लॉट-42 खरीदा था.

इस पर 2023 में पक्का घर बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हबीब जामदार मिर्जा, सलीम अहमद काजी, समीर बशीर खान, विशाल ओमप्रकाश भैसारे, सैयद शैबान अजीज, रिजवान अंसारी ने जेसीबी एमएच 29, आर 8926, एमएच 49 बीडब्ल्यू 2062, एमएच 40 बीई 7252, एमएच 40 बीजे 1364 तथा करीब 1 दर्जन बाउंसरों के साथ ले-आउट के गेट में आए और धमकाते हुए कहा कि हम कैस जीत चुके हैं. अब पूरी बस्ती के मकान तोड़ेंगे. लोगों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने बस्तीवासियों को धमकी दी कि बीच में आए, तो उन्हें मार देंगे, उधर पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अब्दुल कय्यूम अंसारी और मो. निजाम नियामत अली के घरों को जेसीबी से तोड़ा. फिर जेसीबी समीर शेख के घर की और बड़ी. समौर ने कहा कि विरोध करने पर जेसीबी चालक ने ऐसे मशीन चलाई कि उसका पंजा पैर पर लगा और उन्हें चोट आई.

– फाईल फोटो

Popular Articles