spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ट्रक-एसयूवी की भीषण टक्कर से सेना के जवान समेत 5 की मौत

रायपुर :- जांजगीर चांपा में जांजगीर चांपा जिले में मंगलवार देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। जिले के सुकली गांव के करीब देर रात ट्रक और एक एसयूवी के बीच आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में

मारे गए लोगों में 27 साल का राजेंद्र कश्यप भी है, जो सेना की आरआर रेजिमेंट में पदस्थ था। पिछले ही महीने की 18 तारीख को उसकी ग्राम रोगदा में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

उन्होंने बताया कि नवागढ़ निवासी ग्रामीण वाहन से ग्राम पंतोरा में बारात में गए थे और रात का भोजन करने के बाद जब वह वापस नवागढ़ लौट रहे थे तब सुकली-पेंड्री गांव के करीब उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के पर परखच्चे उड़ गए। सभी एयरबैग खुलकर फट गए, लेकिन अंदर बैठे पांच लोगों की जान नहीं बची। मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अन्य तीन लोगों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Popular Articles