चेन्नई :- तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ के मामले में अब तक 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहली गिरफ्तारी सोमवार को टीवीके के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन की हुई। दूसरी गिरफ्तारी टीवीके के पदाधिकारी पौनराज की रही, जिस पर भगदड़ केस के मुख्य आरोपी मथियालगन को शरण देने का आरोप है। तीसरी गिरफ्तारी मंगलवार को यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड की हुई है। चेन्नई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। गेराल्ड पर अफवाहें फैलाने का आरोप है। पुलिस ने माथिय्यालगन, राज्य महासचिव बसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में विजय पर आरोप हैं कि वे जानबूझकर रैली में देर से पहुंचे, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो। इसके अलावा, उन्होंने बिना अनुमति के रोड शो किया। तमिल एक्टर विजय की पॉलिटिकल पार्टी टीवीके की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम भगदड़ मची थी। इसमें 41 लोग मारे गए थे। 51 घायल आईसीयु में भर्ती हैं।








