spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कोदुर्ली में किसान ने की आत्महत्या

– कर्ज के भारी बोझ से था परेशान

पवनी :- तहसील के कोदुर्ली गांव में कर्ज के भारी बोझ और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक अल्पभूधारक किसान द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है. मृतक किसान का नाम गणपत राजाराम तेलमासरे (47) है. मंगलवार सुबह उपचार के दौरान जिला सामान्य अस्पताल, भंडारा में उनकी मौत हो गई, जानकारी के अनुसार, गणपत तेलमासरे ने सोमवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था. इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तत्काल पवनी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसी दिन उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल, भंडारा रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लगातार उपचार किया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ. अंततः मंगलवार 23 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है.

15 लाख रुपये का था कर्ज परिजनों के अनुसार, गणपत तेलमासरे पर बैंक और निजी साहूकारों का मिलाकर लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज था. बीते कुछ वर्षों से फसलें लगातार खराब हो रही थीं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती चली गई. बढ़ते कर्ज और आय के साधनों की कमी के कारण वे गहरे मानसिक तनाव में थे. आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपना रहने का घर भी गिरवी रखना पड़ा था. इसी हताशा और निराशा के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.