नागपुर :- एमआईडीसी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी करण रमेश नाहरकर (24) पहले से एक-दूसरे के परिचित थे। आरोप है कि आरोपी ने युवती को फोन कर मिलने के बहाने बुलाया।वहां पहुंचने पर उसने युवती पर चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़िता ने एमआईडीसी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





