spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कलमना चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

– एक लाख रुपये का चोरी का माल किया बरामद

नागपुर :- कलमना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण और एचपी कंपनी का लैपटॉप सहित करीब एक लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी राजमुख सोसाइटी, ओम साईं नगर, कलमना निवासी राजू केशवराव बुटके (57) 23 जून 2026 को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव गए थे। दूसरे दिन लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में घुसकर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कैमरा और लैपटॉप सहित कुल 57,500 रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नारा, जरीपटका निवासी सुमित गणपत मेश्राम (21) तथा ध्रुव टिमकी तीन खंभा चौक, तहसील क्षेत्र निवासी राजेश बिरबल (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आभूषण और एचपी कंपनी का लैपटॉप सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles