spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कोल्हापुर–मुंबई बस लूट का पर्दाफाश : 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो चांदी बरामद

– चलती बस में फिल्मी अंदाज़ में लूट : लोहे की रॉड दिखाकर ड्राइवर को धमकाया

कोल्हापुर :- कोल्हापुर से मुंबई जा रही निजी बस में सोमवार को हुई लूट के 7 आरोपियों को कोल्हापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना सोमवार रात पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर किनी गांव के निकट हुई। बस में सवार तीन यात्रियों ने बस चालक को लोहे की रॉड से धमकाया। लुटरों ने बस के ट्रंक से 60 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना और लगभग 1.25 करोड़ रुपए के मशीन के पुर्जे लूट लिए। पुलिस के अनुसार दशरथ श्यामराव बोबड़े की न्यू अंगड़िया सर्विस का एक पार्सल कोल्हापुर से मुंबई जा रही अशोका ट्रैवल्स की बस में रखा था। शिकायतकर्ता, मच्छिंद्र नामदेव बोबड़े, पार्सल के साथ यात्रा कर रहे थे। इस पार्सल में 60 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना और लगभग 1.25 करोड़ रुपए के मशीन के पुर्जे थे। रास्ते में तीन यात्री बस में सवार हुए। तीनों ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखे थे। वठार गांव के करीब पहुंचने पर वे ड्राइवर के केबिन में गए। ड्राइवर को लोहे की रॉड दिखाकर धमकाया। किनी गांव के मेहराब के पास बस को रोका। इसी दौरान बस के पीछे आ रही बाइक पर सवार तीन लोगों और ट्रैवल्स में सवार तीन लोगों ने बस की डिग्गी से चांदी, सोना और मशीन के पुर्जे निकालकर लुटेरे फरार हो गए।

बाइक सवारों संग बस से करोड़ों का माल लूटा

धमकी से डरकर ड्राइवर बस को किनी टोल बूथ तक ले गया। वहां उसने पेठ वड़गांव पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। इसी बीच, स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने तावड़े होटल से किनी टोल नाके तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तभी पुलिस को सूचना मिली कि विक्रमनगर निवासी अक्षय कदम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उसके घर गई और उसे लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। छह अन्य आरोपियों को टेंबलाई मंदिर से गिरफ्तार किया गया।

Popular Articles