spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महावितरण कर्मी हर सोमवार को लेंगे सुरक्षा की शपथ

– विद्युत सुरक्षा दैनिक कार्य का एक अभिन्न अंग है

नागपुर :- महावितरण ने राज्य के उप-मंडलों और शाखा कार्यालयों के कर्मियों को ‘शून्य विद्युत दुर्घटना के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार या सप्ताह के पहले दिन विद्युत सुरक्षा की शपथ लेने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कर्मचारियों के मन में विद्युत सुरक्षा के महत्व को स्थापित करने के लिए लिया गया है। महावितरण के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक लोकेश चंद्र ने शून्य विद्युत दुर्घटना के लक्ष्य को प्रभावी और निरंतर रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। विद्युत सुरक्षा इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए दैनिक कार्य का एक अभिन्न अंग है। तकनीकी उपकरणों की जांच: विद्युत सुरक्षा के प्रति महावितरण के 664 उप-मंडल और 3291 शाखा कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार को सुरक्षा दिवस घोषित किया गया है। प्रत्येक सोमवार या सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर, इन दोनों कार्यालयों के इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी सुबह सुरक्षा शपथ लेकर अपना कार्य प्रारंभ कर रहे हैं। इसके बाद, सभी तकनीकों कर्मचारियों के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही। तकनीकी कर्मचारियों के साथ होने वाली सभी बैठकें भी विद्युत सुरक्षा के साथ शुरू होंगी। इन सभी गतिविधियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संभागीय स्तर पर कार्यकारी अभियंता (प्रशासन) और विभागीय स्तर पर अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महावितरण द्वारा तकनीकी कर्मचारियों को रखरखाव और मरम्मत कार्य सुरक्षित रूप से करने के लिए 20 से 25 प्रकार के व्यक्तिगत और सामान्य सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाते हैं। आवश्यकता और मांग के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को ये सुरक्षा उपकरण तुरंत उपलब्ध कराने के लिए एक अलग ही ‘टी एंडपी रजिस्टर मॉड्यूल’ लागू किया गया है।

Popular Articles