नागपुर :- हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 25 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने महिला की असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए उससे शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 32 वर्ष है। उसका वर्ष 2011 में विवाह हुआ था और उसकी तीन बेटियां हैं। करीब तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोपी न्यू नरसाला ग्राम पंचायत, हुड़केश्वर, नागपुर निवासी तुषार अविनाश वैद्य (25) ने महिला से शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि वह महिला को अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग स्थानों पर ले गया और वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तुषार वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





