spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मेरे लिए लाड़ली बहनों का भाई होना सबसे ऊपर – शिंदे

– प्रचार सभा में कहा- आलोचना का जवाब काम से देता हूं

पुणे :- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को फुरसुंगी उरुली देवाची नगर परिषद चुनाव के लिए अपनी पार्टी के लिए रैली की। शिंदे ने कहा कि सत्ता आती है और चली जाती है, लेकिन मेरे लिए, लाड़ली बहनों का लाड़ला भाई होना, सारे पदों से ऊपर है। शिंदे ने कहा कि वह आलोचना का जवाब आलोचना से नहीं, बल्कि काम से देते हैं।

शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार के प्रचार के लिए आयोजित सभा में एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ही फुरसुंगी और उरुली देवाची को नगर परिषद का दर्जा दिया, ताकि नागरिकों को पुणे मनपा के अत्यधिक टैक्स से राहत मिल सके। शिंदे ने यह भी कहा कि उन्होंने ही अपने ढाई साल के कार्यकाल में बहनों के लिए ‘मुख्यमंत्री लाड़ली योजना’ शुरू की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर केवाईसी में कोई समस्या आती है, तो वह उसे देखेंगे। नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 16 वाडों में 32 उम्मीदवार और नगराध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

सड़क पर रहा यातायात जाम

सभा के कारण सड़क पर भारी यातायात जाम हो गया। करीब दो घंटे तक बस से यात्रा कर रहे नागरिकों को आधे रास्ते से ही पैदल गांव जाना पड़ा। निकाली गई रैली में मोटरसाइकिलों के तेज ध्वनि से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया था। इस दौरान विधायक विजय शिवतारे और पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Popular Articles