spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजा ‘मोदी चालीसा’

– अभिजीत दीपके पर उठे सवाल, गायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

नागपुर :- कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पत्रकारों के सामने मोबाइल पर ‘मोदी चालीसा’ नामक गीत बजाया। हनुमान चालीसा की धुन पर तैयार इस गीत को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप भी लगाया।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अभिजीत दीपके और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने गुरुवार को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली की जानकारी देने के लिए बुलाई थी। कार्यक्रम के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी रखी गई थी। प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के दौरान दीपके ने मोबाइल पर यह गीत बजाया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

गायक के खिलाफ एफआईआर की मांग

बताया जाता है कि ‘मोदी चालीसा’ की संगीत धुन हनुमान चालीसा जैसी है, जबकि इसके बोल अलग हैं। गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दीपके को आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

पत्रकारों द्वारा गीत को लेकर सवाल पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि इसे गाने वाले कलाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह गीत भाजपा के ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लिया गया है।

Popular Articles