spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोहम्मद दानिश अली दो साल के लिए तड़ीपार

नागपुर :- नंदनवन थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधी मोहम्मद दानिश अली (21) को पुलिस ने दो वर्ष के लिए नागपुर शहर एवं जिले की सीमा से तड़ीपार कर दिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट, हत्या के प्रयास, घातक हथियार से हमला, घरफोड़ी, जबरी चोरी, वाहन चोरी, मादक पदार्थों का सेवन और मारपीट समेत कुल नौ अपराध दर्ज हैं। लगातार अपराधों को देखते हुए नंदनवन थाना प्रभारी कैलास देशमाने ने तड़ीपार का प्रस्ताव पुलिस उपायुक्त परिमंडल-4 के समक्ष रखा था। सहायक पुलिस आयुक्त रोशन पंडित की जांच के बाद आरोपी को तड़ीपार करने के आदेश जारी किए गए। पुलिस ने उसे गड़चिरोली जिले के सिरोंचा में उसके रिश्तेदार के यहां छोड़ा है।

Popular Articles