spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार में मुंबई तीसरे स्थान पर

– महाराष्ट्र में बुजुर्ग असुरक्षित, एनसीआरबी की रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट

मुंबई :- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र में बुजुर्ग असुरक्षित हैं। इसमें मध्य प्रदेश सबसे आगे है, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। एनसीआरबी ने देश के 19 महानगरों में अपराध की समीक्षा की है, जिसमें मुंबई तीसरे स्थान पर है। एनसीआरबी ने 2023 में होने वाले अपराधों के आंकड़े जारी किए। इसमें महाराष्ट्र अन्य राज्यों की तुलना में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार में दूसरे स्थान पर है। देश भर में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के कुल 27,886 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से महाराष्ट्र में 5 हजार 115 मामले दर्ज किए गए हैं। मध्य प्रदेश पहले स्थान (5,738) पर है। 2023 में राज्य में 190 बुजुर्गों की हत्या हुई है। डकैती के 11 मामले सामने आए हैं, जबकि बुजुर्गों को निशाना बनाकर चोरी के 1,243 मामले दर्ज किए गए हैं, और जबरन वसूली के 326 मामले दर्ज किए गए हैं। बुजुर्गों से छेड़छाड़ के 61 और बलात्कार के 4 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, धोखाधड़ी और साइबर अपराधों में भी वरिष्ठ नागरिकों को आसान निशाना माना जाता है। एनसीआरबी ने राज्य के मुंबई, नागपुर और पुणे समेत देश के 19 महानगरों में अपराध दर की समीक्षा की है।

Popular Articles