नागपूर :- नगर माहेश्वरी महिला समिति का वर्ष २६-२९ के नवनिर्वाचित टीम के पदाधिकारियों का पदारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया अध्यक्ष नीता सारडा ने सभी का स्वागत किया सचिव ज्योति मंत्री ने समिति में गत 3 वर्षों के कार्यक्रम की उपलब्धियो का उल्लेख करते हुए विस्तृत रिपोर्ट दी । इस अवसर पर सत्कार मूर्ति संतोष दीपक लड्डा (ना / म / प / शिक्षण सभापति, नगर सेविका का सत्कार किया गया ) उनका परिचय मीनू भट्टर ने दिया कार्यक्रम में सभी पूर्वा अध्यक्ष कमलेश बियाणी, डॉ. कमला मोहता, शांती कोठारी, सरला बागड़ी, ललिता मंत्री, माधुरी मोदी, आशा दुजारी, रूपा चांडक, सावित्री पचिसीया, सुनंदा लढे, विद्या लद्दड , संगिता मंत्री सभी का उनके अमूल्य योगदान का स्मरण कर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व सभी को उपाधि से नवाजा गया । इसके पश्चात अध्यक्ष नीता सारदा द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी बहनों का सत्कार किया गया । स्थानीय माहेश्वरी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव बहनों का सत्कार किया, इसके पश्चात पदारोहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू चांडक एवं सचिव पूजा राठी, उपाध्यक्ष संगीता भट्टड़ , ज्योति मंत्री, भावना कुलधरीया , रमा राठी , संगठन मंत्री डॉ पायल बिसानी, कोषाध्यक्ष वीणा गट्टानी, सह सचिव निकिता सोनी, साधना नबीरा, किरण राठी, ॲड श्रुति गांधी, प्रचार मंत्री शोभा जावंधिया, निवर्तमान अध्यक्षा नीता सारडा को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया गया । माधुरी मोदी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलवाई, संरक्षण समिति के अध्यक्ष पद पर संस्थापक सचिव व पूर्वाध्यक्ष डॉ कमला मोहता, संरक्षण कोषाध्यक्ष पूर्वाध्यक्ष सरला बागड़ी, सचिव पद पर पूर्वाध्यक्ष शांति कोठारी का चयन की घोषणा की गई । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी उद्बोधन में संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प किया । संरक्षण समिति अध्यक्ष ने निर्वाचित सभी को शुभकामनाएं दी तथा समिति की संक्षिप्त जानकारी दी, नगर समिति के विभिन्न जोन प्रभारी प्रमुख डॉ. कमला मोहता द्वारा सभी जोन के अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की गई । जोन 1 अध्यक्ष ममता राठी सचिव -हर्षा कलंत्री जोन २ अध्यक्ष कल्पना मुंधडा सचिन श्रीकांता काबरा जोन ३ अध्यक्ष श्वेता राठी सचिव वंदना चांडक जोन ४ अध्यक्ष प्रमिला डागा सचिव मंजू डागा जोन ५ अध्यक्ष तरुणा पनपालिया सचिव विनीता राठी जोन ६ अध्यक्ष काजल बागड़ी सचिन काजल राठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठनमंत्री दिनेश राठी नगर सभा अध्यक्ष कमल तापड़िया, सचिव गिरधर चांडक, पूर्व सचिव राजेश बागड़ी, जिला महिला अध्यक्ष प्रगति माहेश्वरी इत्यादि गणमान्यों की विशेष उपस्थित रही । कार्यकम का समापन हाऊजी एवं स्वादिष्ट भोजन के साथ सम्पन्न हुआ, यह जानकारी प्रचार मंत्री शोभा जावंधिया ने दी ।








