spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर के रौनक का यूरोप में डंका

– नीदरलैंड्स में शेल्डेमंड इंटरनेशनल शतरंज का खिताब

नागपुर :- नागपुर के युवा ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज जगत में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। रौनक ने 1 से 8 अगस्त तक नीदरलैंड्स के व्लिसिंगेन में आयोजित प्रतिष्ठित शेल्डेमंड इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। नौ राउंड की इस अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में रौनक ने अपराजित रहते हुए 9 में से 7.5 अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता में दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स और ग्रैंडमास्टर्स ने हिस्सा लिया था। ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी माहौल में रौनक का खिताब जीतना उनकी शानदार तैयारी, संयम और सातत्यपूर्ण प्रदर्शन को दर्शाता है। प्रतियोगिता में रौनक को शीर्ष वरीयता प्राप्त थी और उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस वरीयता को सही साबित किया।

टाईब्रेक में रौनक ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के अंत में रौनक साधवानी और इंग्लैंड के ग्रैंडमास्टर डैनियल हॉवर्ड फर्नाडिस यांचे समान 7.5 अंक होते। हालांकि, टाईब्रेक के निकषों में रौनक ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया और प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान रौनक ने नौही राउंड में बेहतरीन संयम और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। इस दौरान करीब 5.5 घंटे तक चली एक मैराथन बाजी में उनके धैर्य और दृढ़ता की कड़ी परीक्षा हुई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रौनक ने अपना संयम बनाए रखा और छोटे-छोटे अवसरों को जीत में बदलने में सफलता हासिल की।

‘खिताब से आत्मविश्वास बढ़ा’

खिताब जीतने के बाद रौनक साधवानी ने कहा, ‘शेल्डेमंड शतरंज प्रतियोगिता जीतकर मुझे बेहद खुशी हुई है। इस जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा मिली है। संपूर्ण प्रतियोगिता में सातत्यपूर्ण प्रदर्शन करता आना मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा।’ उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में शांत रहना और छोटी बढ़त को जीत में बदलना प्रतियोगिता के दौरान सबसे महत्वपूर्ण रहा। टाईब्रेक हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियां उनके पक्ष में रहीं, इसका उन्हें विशेष आनंद है।

Popular Articles