spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नया साल 2026, काशी-अयोध्या-वृंदावन में 10 लाख श्रद्धालु

– 3 km लाइनें, खाटूश्यामजी में 72 घंटे दर्शन होंगे, पहलगाम में सैलानी उमड़े

 उज्जैन :- नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में 3 लाख और वृंदावन में 4 लाख भक्त मौजूद हैं। राजस्थान के जैसलमेर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़ है। सीकर के खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर 72 घंटे दर्शन होंगे। उज्जैन के महाकाल लोक में कल साल के पहले दिन 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे विंटर डेस्टिनेशन में होटलों की बुकिंग करीब 100% तक पहुंच गई है।

नए साल के स्वागत के लिए राजस्थान तैयार है। 31 दिसंबर की रात जयपुर में होटल, रिसॉर्ट, क्लब और टूरिस्ट स्पॉट्स पर जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शहर के अधिकांश प्रीमियम होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। कई स्थानों पर लिमिटेड एंट्री और प्री-बुकिंग अनिवार्य की गई है। जयपुर में 1.5 लाख तक के पैकेज तैयार किए गए हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन इस बार शराब बंदी का असर नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में देखने को मिल रह है। कई होटल और क्लब में इस बार पार्टी नहीं हो रही है।

Popular Articles