spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विदेशी सुपारी की संगठित तस्करी, बड़े पैमाने पर

– पूरे विदर्भ के व्यापारिक हलकों में खलबली

नागपुर :- विदेशी सुपारी की संगठित तस्करी, बड़े पैमाने पर कर चोरी और महानिदेशक विदेश व्यापार (डीजीएफटी) के नियमों के उल्लंघन को लेकर नागपुर सहित पूरे विदर्भ के व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरद) के प्रदेश कार्याध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने इस मामले को लेकर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) समेत कई केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक विस्तृत और गोपनीय शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अवैध गोदामों की गोपनीय सूची डीआरआई को सौंपी : शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, इंडोनेशिया, म्यांमार, भूटान और श्रीलंका जैसे देशों से समुद्री मार्गों, उत्तर-पूर्वी कॉरिडोर और कोस्टल कार्गो नेटवर्क के जरिए अवैध रूप से सुपारी भारत लाई जा रही है। इस संगठित सिंडिकेट के माध्यम से करोड़ों रुपए की कस्टम ड्यूटी, आईजीएसटी और अन्य स्थानीय करों की खुलेआम चोरी की जा रही है। शिकायत में तस्करी के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों को उजागर करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

गोपनीय सूची भी डीआरआई को सौंपी गई

शिकायत की प्रति केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (नागपुर जोन), डीजीएफटी और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीसीआई, नागपुर) को भी भेजी गई है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानीय व्यापारियों और अवैध गोदामों की एक विस्तृत गोपनीय सूची भी डीआरआई को सौंपी गई है।

Popular Articles