spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पिकनिक पर जा रहे छात्र हादसे का शिकार, 4 की मौत

– पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

सातारा :- महाबलेश्वर पिकनिक के लिए जा रहे छह कॉलेज छात्रों की कार मंगलवार तड़के पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। शिरवल के पास होटल शिवालय के नजदीक कार पहले डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क की दूसरी लेन में जा गिरी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार कॉलेज छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रात करीब 1.10 बजे खंडाला तहसील के शिरवल क्षेत्र में हुआ। हाईवे पुलिस के अनुसार, कार पुणे की ओर से महाबलेश्वर जा रही थी। अचानक वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पलटते हुए विपरीत दिशा की लेन में पहुंच गई, जहां कुछ ही देर बाद एक चलते ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान तलेगांव दाभाड़े निवासी वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), कामशेत, मावल निवासी सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), तकेव, मावल निवासी आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) और कामशेत, मावल निवासी निखिल बालू राउत (20) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दीक्षित दयानंद पुजारी (20) और मयूर हनुमंत शिंदे (20) दोनों कामशेत, मावल के निवासी हैं। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस आगे की जांच में दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Popular Articles