spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिवाली पर छाया रणवीर का ‘हमजा’ अवतार

रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी के रूप में जलवा अब सिल्वर स्क्रीन से बाहर भी देखने को मिल रहा है. उनका यह आइकॉनिक किरदार इस साल दिवाली के जश्न का भी हिस्सा बन गया है. मुंबई में दिवाली की रौनक के बीच एक्टर की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा है. दरअसल, शहर की एक पटाखा दुकान पर पटाखों के बॉक्स पर रणवीर सिंह की हम्जा अली मजारी के रूप में तस्वीर छपी नजर आई. इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का मशहूर डायलॉग भी लिखा हुआ है.

पटाखा हाउस नाम के ब्रांड के पटाखों के बॉक्स पर रणवीर के हम्जा अली मजारी वाले लुक के साथ लिखा है, अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो… तो मैं धमाका शुरू करूं. इस क्रिएटिव अंदाज ने पटाखों की दुकान को खास बना दिया है. दिवाली के जश्न के साथ फिल्म के इस मशहूर किरदार और उसके डायलॉग को जोड़ने का यह तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है. इससे साफ है कि हम्जा अली मजारी का क्रेज सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारों के जश्न में भी देखने को मिल रहा है.

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं. फिल्म में वह जसकीरत सिंह रंगी और हम्जा अली मजारी के रूप में नजर आए. उनके दोनों किरदारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. रणवीर ने अपने अभिनय से इन दोनों किरदारों के बीच का अंतर बखूबी दिखाया. उनके ट्रांसफॉर्मेशन, दमदार अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब चर्चा हुई.

फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ खास जुड़ाव बनाया है. उन्होंने दोनों किरदारों को अलग-अलग अंदाज और भावनाओं के साथ पर्दे पर उतारा. यही वजह है कि हम्जा अली मजारी का किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत तक, फिल्म के डायलॉग और रणवीर का अंदाज लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है.

Popular Articles