spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

प्रेम संबंध का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म

– गर्भवती होने पर खुला राज, मामला दर्ज

नागपुर :- जरीपटका थाना क्षेत्र में विवाह का झांसा देकर 16 वर्षीय छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2023 में प्रज्वल महादेव मेश्राम (20) से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान प्रज्वल पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो गई। तब उसकी मां उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर गई, जहां जांच के दौरान पूरा मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी प्रज्वल महादेव मेश्राम के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles