spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नाबालिग से दुष्कर्म : पुलिस को मिले अहम सुराग

– ब्लैकमेलिंग के लिए आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल करने का संदेह

नागपुर :-  हुड़केश्वर पुलिस ने 16 वर्षीय छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले की जांच में कई अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, दिगोरी स्थित किराए के फ्लैट से छात्रा को बरामद किया गया था, जहां उसे 24 घंटे से अधिक समय तक कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया। जांच में सामने आया है कि वारदात की पहले से योजना बनाए जाने की आशंका है।

पुलिस ने फ्लैट से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, नशीली दवाओं से संबंधित सामग्री, हथकड़ियां, रस्सी, चाकू तथा अन्य सामान बरामद किया है। जांचकर्ताओं को आरोपी के पास छात्रा से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इनका इस्तेमाल पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि पीड़िता की मानसिक स्थिति स्थिर होने के बाद उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस फिलहाल अन्य सबूतों और पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं।

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बढ़ाई नजदीकी :

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से नाबालिग से संपर्क बढ़ाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके दोस्तों से भी ऑनलाइन संपर्क स्थापित किया था। पूछताछ के दौरान छात्रा की तीन सहेलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी के ऑनलाइन संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह संपर्क बढ़ाकर उन्हें निजी बातचीत में उलझाया और बाद में उनकी निजी तस्वीरों का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग के लिए किया। पुलिस अब ऐसे संभावित मामलों और पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.