मुंबई ०९ : बॉलीवुड के दबंग खान किसी न किसी बहाने से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी फिल्में… तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सलमान से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं अगर वह जिम से जुड़ी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दें, तो क्या ही कहना। हाल में ही सलमान ने जिम से अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज पर कुछ ही समय में लाइक्स की बाढ़ आ गई है।
सलमान खान ने फोटोज की शेयर
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर तीन फोटोज को शेयर किया है। पहली फोटो में एक्टर की हल्की से झलक दिख रही है। वहीं दूसरी फोटो में सलमान के हाथ और आधा चेहरा दिख रहा है। जबकि तीसरी फोटो में सलमान तिरछी नजर से कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फैंस को सलमान खान का ये फिट अंदाज काफी पसंद आ रहा है. एक्टर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘शीशे में दिखने वाले इस शख्स का ख्याल रखें. अंत में वही काम आएगा…’। सलमान का ये कैप्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शेफाली की मौत के बाद भाईजान लोगों को इशारों में अपना ध्यान रखने को कहा है। बता दें शेफाली ने बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं, जहां सलमान के साथ उन्होंने अच्छी बॉन्डिंग शेयर की थी।
@credit/source: money control





