Related Posts

संकष्टी चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भक्तिभाव से मनाया पर्व

<p><strong>&&num;8211&semi; टेकडी और आदासा गणेश मंदिर में विशेष पूजन-अभिषेक&comma; महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>मागशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का उत्सव रविवार&comma; को भक्तिभाव और आनंद के साथ मनाया गया&period; अवकाश का दिन होने के कारण उपराजधानी के विभिन्न गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली&period; टेकडी गणेश मंदिर&comma; महाल सिद्धिविनायक मंदिर&comma; चिंताहरण गणेश मंदिर और आदासा शमी विघ्नेश्वर गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की और महाआरती में भाग लिया&period; इस दिन विशेष रूप से संकष्टी व्रत और उपवास का महत्व होने के कारण&comma; भक्तों ने मनोभाव से व्रत रखा&period; कई भक्तों का कहना है कि उन्होंने शनिदेव की कृपा के लिए आज गणेश पूजन किया&period; श्री क्षेत्र आदासा के विघ्नेश्वर गणेश मंदिर में संकष्टी गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुबह 6 बजे शोडषोपचार पूजन विधि संपन्न हुई&period; इस दौरान गणराय को खास अभिषेक किया गया और उसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ&period; इस विशेष धार्मिक विधि में मंदिर समिति के अध्यक्ष&comma; सचिव और ट्रस्टी उपस्थित रहे&period; गणराय के दर्शन के लिए व्रत रखने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए&comma; मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्था की थी&comma; जिससे भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा&period; बतादें कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 7 दिसंबर को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर शुरू हुई&period; अगले दिन 8 दिसंबर को शाम 4 बजकर 03 मिनट पर समाप्त हो जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>टेकडी मंदिर की हुई विशेष सजावट<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>टेकडी गणेश मंदिर में संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर बाप्पा की मूर्ति की विशेष सजावट की गई&period; मंदिर परिसर विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों&comma; रत्नजड़ित वस्त्रों और विद्युत रोशनी से जगमगा उठा&period; भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए&comma; प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की थी&period; मंदिर में गूंजते संगीत की ध्वनि लहरों ने वातावरण को और अधिक प्रफुल्लित बना दिया&period;<&sol;p>&NewLine;