spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

“बसपा बचाओ” आंदोलन तेज

– नागपुर में प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे और प्रभारी राजाराम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

नागपुर :- बहुजन समाज पार्टी के नारी रोड स्थित विभागीय कार्यालय के सामने पूर्व नगरसेवकनरेंद्र वालदे के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे और प्रदेश प्रभारी राजाराम हटाओ और राज्य की बसपा बचाओ को लेकर उग्र आंदोलन किया गया. इस अवसर पर राजकुमार तांडेकर, रफिक कुरेशी, मनोज गजभिये, अतुल धमगाये, जयशिल टेम्भूर्णे, अनवर अन्सारी, राजेंद्र साखरे, संजय सहारे, शैलेश दरवाडे, भास्कर धमगाये के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे.

इस अवसर पर नरेंद्र वालदे ने कहा कि, हाल ही में हुये मनपा और नगरपरिषद तथा नगर पंचायत के चुनाव में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे तथा उत्तर प्रदेश से आये हुये राजाराम ने भाजपा तथा कॉग्रेस के साथ मिलकर और उनसे करोड़ों रुपये की लेन देन की है. पार्टी के इमानदार कार्यकर्ता तथा चुनकर आनेवाले लोगो को टिकट न देकर भाजपा कांग्रेस के कहने पर पार्टी की टिकटे बेची है, जिसका नतिजा नागपुर के साथ साथ पुरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा, नागपुर मनपा में पार्टी के 1०/12 नगरसेवक चुनकर आते थे जिसमे खासकर उत्तर नागपूर विधानसभा में प्रभाग क्र 6,7, और 9 में पार्टी की ताकत काफी अच्छी थी. जिसमें पिछले 2०17 के चुनाव में पार्टी के 1० नगरसेवक चुनकर आये थे, लेकिन इस 2०26 के चुनाव में नागपुर मनपा में इनके कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की वजह से केवल 1 नगरसेविका चुनकर आयी. प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे और जिले के कुछ पदाधिकारी बहन मायावती को 9 करोड़ रुपये देना है करके हर किसी कार्यकर्ता को 15/15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे जिसपर पूर्व नगरसेवक नरेंद्र वालदे ने कहा कि, मैं पार्टी का पूर्व नगरसेवक हंू और हमने पुरे 8 साल प्रभाग में जनता की समस्याओं का निपटारा किया है इस वजह से प्रभाग की जनता उनके कामो से खुश है इसीलिये मैं 15 लाख रुपये नहीं दूंगा इसी वजह से नरेंद्र वालदे को पार्टी की उम्मीदवारी नही दी और 15 लाख रुपये देने वाले नये व्यक्ति को टिकट दी गई. जिसकेारण प्रभाग 9 में पार्टी का पुरा पैनल चुनाव हार गया.

इसलिये राज्य के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे और प्रभारी राजाराम को हटाने को लेकर आंदोलन करने वाले है, जिसकी शुरुआत नागपुर से की गई है और इसके बाद पुरे कार्यकर्ता मायावती जी की से मुलाकात करने वाले है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.