– बिरयानी ब्रांड में टैक्स चोरी पर आईटी के छापे
हैदराबाद :- हैदराबाद में इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की यूनिट ने मंगलवार को शहर के 3 सबसे लोकप्रिय बिरयानी रेस्टोरेंट चेन पर करोडों रुपये की बिक्री से जुड़ी बड़े पैमाने पर कर चोरी के संदेह में छापेमारी की. टीम की ओर से पिस्ता हाउस, शाह गौस और महफिल ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट्स से जुड़े कार्यालयों और आवासों की तलाशी ली गई. खबर लिखे जाने तक 30 जगहों पर तलाशी जारी थी. यह ऑपरेशन कई अलग-अलग जगहों पर कई होटल ब्रांड्स तक फैला हुआ है. साल 2006 में महफिल ने अपना पहला ऑपरेशन चालू किया था. साल 1997 में मोहम्मद अब्दुल मजीद द्वारा स्थापित पिस्ता हाउस आज भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कुवैत में फैले 44 स्टोरों के साथ एक इंटरनेशनल ब्रांड बन गया है. इसका हेडक्वार्टर शाह अली बांदा में स्थित है और इसके आउटलेट हैदराबाद और रंगारेड्डी जिले में ऑपरेट होते हैं. अधिकारियों ने बताया कि नियमित फिजिकल सेल्स के अलावा, पिस्ता हाउस को ऑनलाइन ऑर्डर और किंचाइज ऑपरेटेड बिजनेस भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है खासतौर से हलीम सीजन के दौरान्, जब विक्री कई करोड़ तक पहुंच जाती है.




