नागपुर :- खापा से रायपुर जा रहे व्यापारियों को पुलिस बनकर लूटने वाले सात आरोपियों को मापा पुलिस ने चार घंटे के भीतर माल सहित हिरासत में लिया. एक आरोपी व्यापारी के वाहन का चालक बिकला. जिसने आरोपियों को सूचना देकर मदद की फरियादी अंचर हरिप्रसाद (23 वर्ष, मोहखेड, छिंदवाड़ा) है. अंबर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों में आकाश बोकडे, सूरज बोकडे, आशीष शर्मा, जितेंद्र लामबते, बादल बोकडे, हनीफ शेख तथा व्यापारी का वाहन चालक आकाश हीरालाल पठारे छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश का समावेश है. आकाश को छोड़कर सभी आरोपी कलमना नागपुर निवासी है.
सूत्रों के अनुसार सोमवार 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे सौरी पंजाबराव के पास पुल पर कार में सवार चार व्यक्ति साधारण कपड़ों में नाकाबंदी कर व्यापारियों के वाहन क्रमांक एमपी-28/जेडजे-7169 रोककर नकली पुलिस बने आरोपियों ने व्यापारियों के साथ को मारापीट की. व्यापारी के वाहन में अनाज और लाख की बोरियां लदी थी. उसे अपने कब्जे में लेकर सावनेर की ओर निकले कोदेगांव के पास आरोपियों का वाहन बड़ा था. व्यापारियों का माल अपने वाहन में लोड कर आरोपी फरार हो गए. हकीकत का पता चलने पर व्यापारियों ने पुलिस थाने में जाकर पूरी जानकारी दी. पुलिस ने सबसे पहले व्यापारी के वाहन चालक आकाश से जवाब तलब किया पुलिसिया अंदाज दिखाने पर आकाश ने सारी हकीकत बयां कर दी.




