spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कांग्रेस अध्यक्ष पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जान से मारने का गंभीर आरोप

– चिखली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

बुलढाणा :- चिखली शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल काकड़े पर उनकी पत्नी ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए चिखली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उनकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कांग्रेस अध्यक्ष और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि काकड़े ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश की। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सीधे पुलिस थाने पहुंची। चिखली पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विशाल काकड़े को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे का करीबी माना जाता है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

Popular Articles