– बूंद बूंद पानी के लिए तरसे ग्रामीण
यासीन शेख, गोरेगांव :- गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाली स्मार्ट ग्राम पंचायत मोहगांव (बु.) के मोजा सर्वाटोला व धुंदाटोला में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, इन दिनो यहां स्थित ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं पानी के लिए ग्राम की महिलाओं को दूर-दूर तक दौड़ लगानी पड़ रही है उल्लेखनीय यह है कि ग्राम धुंदाटोला पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सिताबाई रहांगडाले का निवास गांव है फिर भी वर्षों से बनी पानी की समस्या यहां दूर नहीं हो रही है नई जल जीवन मिशन योजना का ठिकाना नहीं है तो वहीं पुरानी जलापूर्ति योजना के कुएं सूख गए हैं इस समस्या के चलते गांव के कई परिवारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर दूषित पानी पीने की नौबत भी आ गई है। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ग्राम पंचायत मोहगांव (बु.) का नाम हाल ही में स्मार्ट ग्राम पंचायत के लिए चुना गया है हाल ही में गोंदिया जिला परिषद सीईओ एम मुरुगनथम तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामपंचायत का जायजा लिया था परन्तु ग्राम उन्हें भी ग्राम में वर्षों से बनी पानी की समस्या दिखाई नहीं दी है ग्रामपंचायत मोहगांव बु में सर्वाटोला तथा धुंदाटोला ग्राम पंचायत में आने वाले दो अलग-अलग टोले हैं दोनों ही गांव में एक ही टंकी के पानी से जलापूर्ति होते आ रही है परन्तु गर्मी की शुरुआत में ही जलापूर्ति योजना का कुआं सूख गया है जिस कारण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है इस बिच ग्रामीणों का कहना है। पिछले दो महीनों से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है। कई जगह उपलब्ध पानी भी दूषित होने के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है इस पृष्ठभूमि में सर्वाटोला के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति योजना को शुरू करना चाहिए।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सर्वाटोला के ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। इसके तहत 9 मार्च 2026, सोमवार से ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने पेयजल की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने ग्रामीण पुलिस स्टेशन गोंदिया तथा तहसीलदार, तहसील कार्यालय गोरेगांव को भी ज्ञापन की प्रत देकर स्थिति की जानकारी दी है। साथ ही संभावित आंदोलन के लिए प्रशासन से अनुमति देने का अनुरोध भी किया गया है।
फिलहाल, पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाकर गांव के लोगों को इस समस्या से राहत दी जाए।




