Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शादी से इनकार किया तो नाबालिग का अपहरण

– हाथ-पाय बांधकर स्कूल में किया कैद!

गोंदिया (तिरोड़ा) :- महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए मना करने पर एक नाबालिग लड़की का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि उसके हाथ-पाय और मुँह बांधकर उसे पूरी रात स्कूल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पूरे तिरोड़ा तहसील में हड़कंप मच गया है।

मामला दवनीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान सुमित उइके (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं और पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी सुमित पिछले कई दिनों से नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

घटना वाले दिन आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। वह उसे गांव के ही जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के एक सुनसान कमरे में ले गया। वहाँ उसने फिर से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इनकार कर दिया, तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने लड़की का मुँह, हाथ और पैर ओढ़नी से मजबूती से बांध दिए ताकि वह चिल्ला न सके और उसे उसी अंधेरे कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

पूरी रात मासूम लड़की उसी कमरे में सिसकती रही। अगले दिन सुबह जब स्कूल खुला और शिक्षक कमरे की ओर पहुंचे, तब जाकर इस खौफनाक हकीकत का खुलासा हुआ। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िता को मुक्त कराया गया।

तिरोड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) साहिल झरकर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित उइके को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ ‘पोक्सो’ (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि 3 महीने पहले भी आरोपी ने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद से वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की गहन जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.