spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है.

राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है. माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और विशेष कार्यबल के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान मंगलवार सुबह 10 बजे से संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

Popular Articles