spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोमिनपुरा में कुत्तों का आतंक

नागपुर :- इन दिनों मोमिनपुरा प्रभाग में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को दोपहर पौने एक बजे के करीब कसाबपुरा निवासी अब्दुल मलिक (50 वर्ष) को पैर में एक कुत्ते ने काट लिया. इससे उनका तेजी से रक्त बहने लगा. परिसर के नागरिकों में इस घटना से दहशत मच गई.

स्थानीय नागरिक व युकां के प्रदेश महासचिव फजलुर रहमान कुरैसी तत्काल उन्हें लेकर मेयो अस्पताल ले गए. वार्ड नंबर 33 में उन्हें 7 इंजेक्शन लगाया गया. फजलुर रहमान कुरैशी ने आरोप लगाया कि मनपा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों की जान सांसत में बन आई है. मोमिनपुरा प्रभाग में कुत्तों का आतंक निरंतर बढ़ रहा है. उस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए. प्रभाग में कुत्ते बहुत होने से स्कूल के आने जाने वाले बच्चों को हमेशा खतरा बना रहता है. मेयो में 8 से 10 मरीज कुत्ते काटने के मौजूद थे. उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा था. कुछ दिन पहले यहां के भानखेड़ा परिसर में भी एक बालक को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था।

Popular Articles