नई दिल्ली :- गायिका सोना मोहपात्रा ने एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को लेकर तंज कसा है. सोना मोहपात्रा ने 20 सालों के सफर को याद करते हुए सवाल उठाया कि क्या बॉलीवुड सुपरस्टार के खिलाफ आवाज उठाने से उन्हें सच में कुछ ऐसा खोना पड़ा, जिस पर उन्हें पछतावा हो. उन्होंने अपने और सलमान के बीच हुए पुराने विवादों के बाद झेलनी पड़ी परेशानी का भी जिक्र किया. सोना मोहपात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में उन लोगों को जवाब दिया जो अक्सर कहते थे कि अगर वह सलमान से न उलझतीं, तो उनका बॉलीवुड करियर और भी सफल होता. न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, गायिका ने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ के बोलों का हवाला देते हुए तंज भरे अंदाज में जवाब दिया और अपनी शर्तों पर करियर बनाने के अपने फैसले का बचाव किया.
सोना मोहपात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से उनके सामने सलमान का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ आया. इसे देखकर उन्हें उन चेतावनियों की याद आ गई, जो उन्हें तब दी गई थीं, जब कहा गया था कि सलमान के खिलाफ बोलने से उनका बॉलीवुड करियर खतरे में पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘हमारे सुपरस्टार ‘दो पेग’ और ‘हवाई जहाज’ बनने के बारे में गा रहे हैं. अचानक मुझे वे ‘हमदर्दी भरे शब्द’ याद आ गए. तो क्या यही वह क्रिएटिव सोना मोहपात्रा ने इसी तंज भरे अंदाज में पूछा, ‘क्या अगर मैं यहां दस और गाने गा लेती, तो मेरा जीवन सफल हो जाता?’ गायिका की ये बातें उस सोच पर निशाना थीं, जिसके अनुसार बड़े सितारों के साथ काम को पेशेवर सफलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है.
सोना मोहपात्रा ने अपनी असहमति जताते हुए कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग सत्ता या ताकत के करीब रहने को ही सफलता क्यों मानते हैं? जैसे कि किसी और के साम्राज्य में कदम रखना, खुद का साम्राज्य बनाने से कहीं बड़ी अचीवमेंट हो!’
सोना मोहपात्रा ने सलमान खान के साथ अपने 2016 के विवाद को फिर से याद किया. गायिका ने 2016 में सलमान की पब्लिक के सामने आलोचना की थी. यह तब हुआ था जब सलमान ने एक फिल्म की शूटिंग की थकान की तुलना महिला के दर्दनाक अनुभव से कर दी थी.
सोना ने बताया कि उनके विरोध के कारण उन्हें लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. इसमें जान से मारने की धमकियां, तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ और उनके परिवार को भेजे गए भद्दे मैसेज शामिल थे.
सोना मोहपात्रा ने साल 2019 में अभिनेता की आलोचना की. जब सलमान ने प्रियंका चोपड़ा के उस फैसले पर कमेंट किया, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के बजाय शादी को अहमियत दी. सोना ने कैटरीना कैफ को लेकर सलमान के कथित बर्ताव का भी जिक्र किया. वे बोलीं, ‘शर्ट उतारकर ‘मसीहा’ बनने का उनका अंदाज मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता.’






