spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एकता कपूर के ऑफिस से शुरू हुआ था गौरव का सफर

टेलीविजन के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना जल्द ही डेली फिक्शन की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. टीवी क्वीन एकता कपूर के नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा ‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. पहली बार उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ जमेगी. दिलचस्प बात या है कि जहां एक तरफ यह शो शादी के 20 साल बाद के रिश्तों की कहानी बयां करता है, वहीं असल जिंदगी में भी ये प्रोजेक्ट गौरव खन्ना की 20 साल पुरानी एक याद से जुड़ा हुआ है, जब वे काम की तलाश में एकता कपूर के ऑफिस के बाहर खड़े थे.

एकता कपूर के साथ अपने पहले शो को लेकर एक्साइटेड नजर आने वाले गौरव खन्ना ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया. गौरव ने बताया, “मुझे याद है, 20 साल पहले मैं एकता के ऑफिस गया था और अपनी तस्वीरें वहां के गार्ड को देकर आया था. उस वक्त मेरे करियर की शुरुआत ही थी और मुझे उम्मीद थी कि ऑडिशन का मौका मिलेगा.

अब वक्त ने ऐसी करवट ली कि आज गौरव टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. सालों बाद जब उन्होंने खुद एकता कपूर को ये वाकया सुनाया, तो एकता का जवाब दिल जीत लेने वाला था. गौरव के मुताबिक, सालों बाद जब मैंने एकता को यह किस्सा सुनाया, तब उन्होंने कहा, ‘गौरव, तुम तो सुपरस्टार हो. जब चाहो आ सकते हो.’ उनकी बात सुनकर बहुत अच्छा लगा. जब पहली बार उनके ऑफिस गया था, तभी से उनके साथ काम करने की इच्छा थी. अब इतने साल बाद उनके साथ मेरा पहला शो ही मुझे डेली फिक्शन में वापस ला रहा है. मेरे लिए यह बहुत खास है.

Popular Articles