spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जेलर 2 के बाद साउथ फिल्म में विद्या बालन

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा…अपनी बेहतरीन और दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने न केवल हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. बल्कि अब वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं. अपने शानदार एक्टिंग के दम पर वो लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं. विद्या बालन के फैन्स के लिए एक और बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ा और प्रोजेक्ट लग सकता है.

हाल ही में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन काम करती हुई नजर आई थीं. अपने नेगेटिव रोल के लिए उन्हें शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसी बीच साउथ सिनेमा में विद्या बालन की मांग फिर से बढ़ गई है. इसी बीच 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, उनके पास साउथ से कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस अब नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक बड़े तेलुगु प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं.

कहा जा रहा है कि डायरेक्टर कोराटाला शिवा के साथ बालकृष्ण अपनी आने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसका टेंटेटिव टाइटल है- एनबीके112. विद्या बालन को एक अहम रोल के लिए चुना जा सकता है. वो फिल्म में बतौर फीमेल लीड दिख सकती हैं. हालांकि उनका स्क्रीन टाइम लिमिटेड होगा. फिल्म में एक और एक्ट्रेस भी अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि यह किरदार फिल्म की कहानी के लिए बहुत अहम है.

दरअसल विद्या बालन ने इससे पहले बालकृष्ण के साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर की पत्नी बसावतारकम का किरदार निभाया था. ‘जेलर 2’ में कांता के तौर पर उनकी एक्टिंग को तारीफ मिली थी.कई सालों तक क्षेत्रीय सिनेमा से दूर रहने के बाद, अब साउथ फिल्मों में और काम करने की इच्छा जताई है. बताते चलें कि बालकृष्ण के साथ कोराटाला शिवा की फिल्म को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. और उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि यह एक हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.

Popular Articles