spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सीताबर्डी में सुंदर कांड पाठ सम्पन्न.

दयाराम बापू ने किए 7,411 सुंदरकांड कथा पूर्ण भक्त मंडल ने किया स्वागत
नागपुर २७ –  रामकथाकार कथाव्यास संत दयारामबापु ने हाल ही में श्रीक्षेत्र सीताबर्डी में राजेन्द्र ठाकुर परिवार के यजमानत्व में आयोजित सुंदरकांड कथा का रसपान कराते हुए 7,411 सुंदरकांड कथा पूर्ण की। बापूजी ने अपने जीवन काल में श्रीमद्भागवत, रामायण व अनेक धर्म संदेश श्रद्धालुओं को दिए हैं। इस अवसर पर गजानन महाराज ने संतश्री गुरूदेव के अभूतपूर्व धर्म क्षेत्र में अतुल्य तपस्या को उजागर करते हुए इसे अलौकिक असाधारण बताया. संतश्री ने संबोधन में कहा कि हनुमानजी महाराज और गुरूदेवों की कृपा से सब संभव हो पाया है। सुंदर कांड के समय भजन गायक स्वदेश खन्ना ने भजनों की गंगा बहाई. व्यासपीठ का पूजन चंदादेवी ठाकुर, कंचन तेजवीर सिंह, गरिमा अमित ठाकुर ने किया. संत दयाराम बापू के भक्त मंडल की ओर से स्वागत किया गया। महाआरती महाप्रसाद के साथ कथा का समापन हुआ.

Popular Articles