spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टैंकर ने मारी टक्कर, साइकिल सवार महिला की मौके पर मौत

– आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कलमना :- कलमना थाना क्षेत्र में लापरवाह वाहन चालक की वजह से एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह दुर्घटना 23 दिसंबर को शाम 4.30 से 4.40 बजे के बीच डिप्टी सिग्नल रोड, रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतक सपना मार्कंडे है। सिर में लगी गंभीर चोट पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिनीमाता नगर पांचझोपडा, जैन धर्मार्थ दवाखाना के पास कलमना निवासी महेश मार्कंडे ने कलमना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के दिन उनकी पत्नी सपना महेश मार्कडे (32) अपनी साइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान टैंकर क्रमांक एमएच-40-सीटी-9596 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति, लापरवाही से चलाते हुए सपना मार्कंडे की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सपना साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलमना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतका के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस प्रकरण में मृतका के पति महेश सुकीतराम मार्कंडे (34) की शिकायत पर कलमना थाने के उपनिरीक्षक रोशन राऊत ने टैंकर चालक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1), 41(1)(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश और वाहन की जांच की जा रही है।

Popular Articles