– साई इंटरनेशनल स्कूल का नाम किया रोशन।
सचिन चौरसिया,रामटेक :- साई इंटरनेशनल स्कूल, रामटेक की कक्षा ५ की छात्राएं तनश्री पंधरे और प्रिशा आखरे ने नवोदय प्रवेश परीक्षा २०२५-२६ और छात्रवृत्ति परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के लिए संस्थान के निदेशक डॉ. व्ही. बी. नागपुरे, प्रधानाचार्य राजेंद्र मिश्रा और सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। दोनों ही जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरी-नवेगांव में आगे की पढ़ाई करेंगी।








