spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रब्बानी आईटीआई में तकनीकी और सामाजिक सेमिनार: ‘साफ-सफाई’ विषय पर मोहम्मद सूफियान शेख ने मारी बाजी

कामठी :- स्थानीय इमली बाग स्थित रब्बानी आईटीआई (Rabbani ITI) में आज फीटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में छात्रों ने तकनीकी और सामाजिक सरोकार से जुड़े ज्वलंत विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विजेताओं ने सामाजिक संदेशों से जीता दिल

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रस्तुति कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणामों की घोषणा के बाद, प्रथम स्थान मोहम्मद सूफियान शेख ने प्राप्त किया, जिन्होंने “साफ-सफाई ज़रूरी है” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। द्वितीय स्थान पर मोहम्मद तहनीम अंसारी रहे, जिन्होंने समाज में बढ़ती कुरीति “नशे के नुकसान और रोकथाम” पर प्रकाश डाला। तृतीय स्थान, सुजीत गणवीर ने हासिल किया, जिन्होंने “इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम डायल 112” की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में निर्णायक (Judges) और मुख्य अतिथि की भूमिका प्राचार्य रेहान कौसर के साथ शिक्षक ज़ुबैर अहमद अमरोही, तफ़ज़्ज़ुल जमाल और तौफीक़ अहमद ने निभाई। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अमीन सादिक ने किया। इस आयोजन में छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और ज्ञानवर्धक सत्रों का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मोहम्मद शफीक़, रेहान अंसारी, साजिद अंसारी, फरहान कुरैशी और सूफियान शेख ने कठोर परिश्रम किया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.