– महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का तांडव,
– विदर्भ से अकोला तक…तप रहे कई जिले,
– IMD का मौसम अलर्ट
नागपुर :- महाराष्ट्र में इस साल अप्रैल का महीना लोगों के लिए बेहद तपती गर्मी लेकर आया है. विदर्भ से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक तापमान ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य के अकोला में रविवार 26 अप्रैल को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. यहां पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले पांच सालों में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान है. हालांकि इससे पहले अप्रैल में यहां 47.7 डिग्री का रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है.
आईएमडी यानी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते विदर्भ में अगले दो दिनों तक लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है.
राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो अमरावती में 46.8, वर्धा में 46.4 और यवतमाल में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं नागपुर, चंद्रपुर और भंडारा में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है.
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. परभणी में 43.5, मालेगांव में 43.2 और सोलापुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कोकण क्षेत्र की बात करें तो यहां तापमान अपेक्षाकृत कम है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. डहाणू में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं मुंबई में सांताक्रूज़ केंद्र पर 33.8 और कुलाबा केंद्र पर 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी नमी अधिक होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल राज्य में प्रतिचक्रवाती स्थिति बनी हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि अगले चार से पांच दिनों में इसके कमजोर पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा और बुलढाणा में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. कुल मिलाकर, राज्य में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है, और लोगों को अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतने की जरूरत है. राहत की उम्मीद जरूर है, लेकिन फिलहाल तपिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.
अकोला में 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा
अकोला रविवार को अकोला का तापमान सबसे आगे रहा। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान जहां 27.5 डिसे पर था वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 46.9 डिसे पर पहुंच गया है। जबकि शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिसे पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिसे रहा। बेड की संख्या इस तरह जिला सर्वोपचार अस्पताल 30 बेडउप जिला अस्पताल 10 बेडग्रामीण अस्पताल 05 बेडप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 02 कोटखाली पेट घर से बाहर न निकलेंइन भीषण गर्मी के दिनों में सभी लोगों ने भरपूर पानी पीना चाहिए, इसी तरह सभी का काम है कि, अपने घर से बिना कुछ खाये, खाली पेट घर से बाहर न निकलें, कुछ न कुछ खाकर ही धूप में जाएं। इन दिनों में इलेक्ट्रोलाईट का अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि, इन गर्मी के दिनों में तरबूज खाएं, क्यों कि इस में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रोलाईट रहता है और इसका सेवन शुगर पेशंट भी कर सकते हैं।

