– कई किलोमीटर दूर तक उठा काला धुआँ ; 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
नागपुर :- झिंगाबाई टाकली, बाबा फरीद नगर से सटे बाबा बगदादी नगर में डेकोरेशन व्यवसायियों के गोदामों में भीषण आग लग गई. यह घटना सोमवार की सुबह 10 बजे हुई. घनी बस्ती के गोदामों में लगी आग के चलते कई किलोमीटर दूर तक काला धुआं उठता दिखाई दिया. दमकल विभाग के अनुसार आग की शुरुआत पहले प्लॉट नंबर-155 स्थित सोहेल राणा के राणा डेकोरेशन के गोदाम से शुरू हुई. इसके बाद हाजी इकबाल खान के मैसर्स इकबाल डेकोरेशन और रोख यूसुफ, अजीम शेख के मकान भी आग की चपेट में आ गए. इस आग में सोहेल राणा के गोदाम की वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, कटर, ड्रिल मशीन, प्राइमर पेंट सामग्री और डेकोरेशन की कपड़े और अन्य सामान जलने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. इकबाल डेकोरेशन की ताइपत्री तथा अजीम रोख के मकान का ओवन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, साइकिल, घर के परदे, लकड़ी के दरवाहै, लिड़की, बाथरूम मोजर, प्लास्टिक की टकी, एसी और दस्तावेज जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना मिलने पर एकत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मानकापुर के थानेदार हरीश कालसेकर और पुलिस टीम भी पहुंच गई. दमकल विभाग के सुगतनगर, पांचपावली, सिविल लाइंस, त्रिमूर्तिनगर, कलमना फायर स्टेशन से 6 दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं, दोपहर 4 बजे तक दमकल कर्मचारी और अधिकारी आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटे रहे. यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की जानकारी सामने आ रही है. घटना स्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तुषार बाराहाते, केंद्र अधिकारी अकलीम शेख, अधिकारी डोकरे, प्रकाश कावलकर, सुरेश आत्राम, देवानंद शामकुले, रुपेश मानके, कर्मचारी विकास राठोड़, फ्रांसिस दुपारे, यश तराले, धनंजय राऊत आदि मौजूद थे.



