spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा देश का सबसे बड़ा अष्टस्थानम महाकन्यापूजन

– सीमावर्ती क्षेत्र के साथ में देश में आठ स्थान पर पांच सौ कन्याओं का पूजन

नागपुर :- नवरात्रि में नागपुर शहर में प्रतिवर्ष बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सबसे बड़े कन्यापूजन व कन्या भोज कार्यक्रम इस वर्ष देश के विभिन्न आठ स्थानों पर पांच सौ से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें अन्य शैक्षणिक मदद, आर्थिक और अन्य मदद देकर देश के सबसे बड़े अष्टस्थानम महाकन्यापूजन का आयोजन किया जा रहा हैं। विशेष यह हैं सात जगह यह देश की सीमावर्ती क्षेत्र की हैं, जरूरतमंद छात्राओं के साथ समारोह का आयोजन किया हैं।

भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का महत्व हैं। नवरात्रि में कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता हैं। बेटियां शक्ति फाउंडेशन नागपुर इस सामाजिक संस्था द्वारा वर्ष 2019 से नागपुर के सबसे बड़े कन्या भोज व कन्यापूजन का आयोजन कर प्रतिवर्ष सैकड़ों कन्याओं को अतिआवश्यक मदद की हैं। पिछले कन्यापूजन कार्यक्रम में फाउंडेशन ने दो सौ से अधिक कन्याओं को प्रति दस लाख का दुर्घटना बीमा देकर समाज के सामने आदर्श प्रस्थापित किया। इस वर्ष 22 सितंबर से नवरात्रि का उत्सव प्रारंभ हो रहा हैं। नैसर्गिक विपदा से उद्धवस्त हुए राज्य के जरूरतमंद शामपुरा, छत्तर, डाला, मनसूर, सहेजादा कला, रत्तर, सिंगपुरा इस क्षेत्र पांच सौ से अधिक कन्याओं का पूजन नवरात्रि में 23 सितंबर से आयोजन कर उन्हें शैक्षणिक, स्वास्थविषयक, आर्थिक और अन्य मदद कर महाष्टमी के दिन फाउंडेशन के खरबी स्थित कार्यालय में कन्याभोज कर समारोह का समापन होगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीधर आड़े के संकल्पना से आयोजित अष्टस्थानम महाकन्यापूजन समारोह को सफल बनाने में अरविंद पाठक, सुनील पवार, शुभांगी नांदेकर के मार्गदर्शन में संजय सावनसुखा, वामन झोड़, प्रभाकर आकोटकर, राजेश अलोने, विनोद शिरपुरकर, योगेश सालवे, अमोल राउत, अतुल वासनिक, हर्षल गिरी, लक्ष्मण गोमासे, अर्पित अग्रवाल, शिवानी शाहू, निखिल रंगारी प्रयासरत हैं।

Popular Articles