spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोंडवाना विश्वविद्यालय में आर्म रेसलिंग खेल शामिल करने की मांग तेज

चंद्रपुर :- चंद्रपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमायूँ अली ने गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलगुरु को निवेदन पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय खेलों में आर्म रेसलिंग खेल को शामिल करने की मांग की है।

निवेदन में कहा गया है कि आर्म रेसलिंग खेल को पहले ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल किया जा चुका है। अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 सत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (अलीगढ़ )द्वारा इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसकी प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी गई है।

हिमायूँ अली ने कहा कि आर्म रेसलिंग खेल भारत सहित विदेशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यदि गोंडवाना विश्वविद्यालय इस खेल को अपने खेल महोत्सव में शामिल करता है तो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्वविद्यालय के लिए पदक जीतने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में यदि विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित करता है, तो उसके आयोजन की जिम्मेदारी चंद्रपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन को दी जाए। एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया है।

निवेदन के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर जानकारी देने की मांग की गई है।

निवेदन देते समय चंद्रपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव – अर्पण कोठारे,सदस्य – निलेश सातपुते,अश्विन खनके उपस्थित थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.