spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नाबालिग पीड़िता बनी मां

– आरोपी प्रेमी पहुंचा जेल

नागपुर :- नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता मां बनी है। शादी का झांसा देकर आरोपी उसका यौन शोषण करते रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में दर्ज हुए इस मामले की जांच पड़ताल कोराड़ी पुलिस को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित नाबालिग है। उसकी आयु को लेकर संभ्रम की स्थिति है। जिससे 17 अथवा 13 वर्ष की होने का बताया जा रहा है। आरोपी उसका प्रेमी धनीराम भलावी (20) मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का निवासी है। रोजी-रोटी की तलाश में वह नागपुर आया था। यहां पर साथ में काम करने वाली नाबालिग लड़की को उसने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंधो में फांस लिया। उसकी आड़ में वह उसका यौन शौषन करते रहा। जिससे पीड़िता को गर्भ ठहरा। पीड़िता के परिजनों को इसकी भनक लगी तो वह उसकी शादी आरोपी से करा देने की तैयारी में थे, लेकिन पीड़िता की आयु कम होने से कानून उसकी शादी नहीं करा सकते थे। इस बीच बदनामी से बचने के लिए पीड़िता को रिश्तेदार के घर मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में ले जाया गया। जहां पर पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की आयु कम होने से वहां के अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटित मामले से धनीराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.