spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

लोन का झांसा देकर 11.14 लाख की ठगी

– मामला दर्ज, आरोपी फरार

नागपुर :- योजना के तहत बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति को ठगने के प्रकरण में धंतोली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी होना बाकी है। भंडारा रोड जय अंबे नगर निवासी खेमचंद मेश्राम (52) निर्माण कार्य के ठेके लेता है। उसे क्रांकीट प्रेशर मशीन की जरूरत थी। वह लोन लेकर मशीन खरीदना चाहता था। परिचित लीलाधर नारनवरे के माध्यम से जरिए उसकी शेषराव शालिकराम मोहिले (60), अजनी चौक निवासी से पहचान हुई। शेषराव ने खेमचंद को बैंक की लोन योजना के तहत उसे लोन दिलाने का वादा किया और उसके लिए शेषराव ने खेमचंद से 1 लाख रुपए लिए, लेकिन खेमचंद के नाम पर लिए गए कर्ज की रकम खुद के खाते में ट्रांसफर कर ली, जबकि खेमचंद कर्ज के तीन किस्तों के 58 हजार रुपए आरोपी के पास जमा कर चुका था। आरोपी ने लोन की रकम, लोन लिए लगने वाले खर्च की रकम और किस्त, ऐसे कुल 11.14 लाख रुपए से खेमचंद के साथ ठगी की है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.