spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

29 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

– नंदनवन में मनपा पानी की टंकी के सामने बिक्री के लिए बैठे थे आरोपी

नागपुर :- शहर में नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बेचने की तैयारी में बैठे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 ग्राम एमडी पाउडर, तीन मोबाइल फोन और एक मोपेड सहित कुल 3 लाख 13 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को सुबह 3.50 से 7.50 बजे के बीच एंटी नारकोटिक्स टीम नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नंदनवन थाना क्षेत्र के न्यू नंदनवन स्थित कॉर्पोरेशन पानी की टंकी के सामने सार्वजनिक सड़क पर कुछ युवक मोपेड के साथ एमडी पाउडर बिक्री के लिए लेकर बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक मोपेड के साथ दिखाई दिए। इसी बीच एक वर्गमन वाहन चालक उनके पास पहुंचा और उन्हें कुछ देकर चला गया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मोपेड सवार तीनों युवक भागने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जमामस्जिद जवाहरनगर, नंदनवन निवासी शेख समीर शेख शब्बीर (29), टिमकी, गांधीबाग निवासी शेख माज अब्दुल सत्तार (29) और वृंदावन नगर, नंदनवन निवासी इशांत नबी शेख (19) के रूप में हुई।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लिपलॉक पन्नी में रखा 29.200 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो साथी शाहनवाज शब्बीर शेख (24) और कमरुनिया अंसारी (50), दोनों निवासी बड़ी मस्जिद जवाहरनगर, नंदनवन की मदद से एमडी पाउडर बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त माल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले कर दिया है।

Popular Articles